कमलनाथ का अटैक- शिवराज के दावों से बिलकुल अलग है सच्चाई

कमलनाथ का अटैक- शिवराज के दावों से बिलकुल अलग है सच्चाई

भोपाल।

कोरोना(corona) संकटकाल और लॉकडाउन(lockdown) के पांचवे चरण में प्रवेश के बाद भी पार्टियों(parties) के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former cm kamlanath) ने शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सरकार गेहूं खरीदी के दावे तो कई हैं लेकिन सच इससे बिलकुल विपरीत है। किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल सोमवार को किये गए ट्वीट(Tweet) में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ ख़रीदी के भले बड़े-बड़े दावे करे। ख़ूब आँकड़े जारी करे लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। आज किसान भाइयों को अपनी उपज बेचने के लिये काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उपार्जन केंद्रो पर कही बारदान की कमी है,कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है। कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है। किसानों को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ये भी कहा कि कई- कई दिन तक भीषण गर्मी व लू में अपनी उपज बेचने के लिये भूखा-प्यासा किसान कई किलोमीटर तक लंबी लाइन में लगा हुआ है। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। पिछले दिनो आगर – मालवा में मलवासा के एक किसान प्रेम सिंह की इसी परेशानियो व अव्यवस्थाओं से दुखद मौत हो गयी थी। कल देवास के उपार्जन केंद्र में फसल तुलाई के लिए लाईन में लगे एक और किसान की दुखद मौत हो गयी है। जिले के टौंकखुर्द के अमोना गाँव निवासी किसान जयराम मंडलोई अपनी फसल लेकर तुलाई के इंतज़ार में भीषण गर्मी में लाइन लगे थे। ख़रीदी की अव्यवस्थाओं से भीषण गर्मी में तनाव में किसान की जान चली गयी। वहीँ उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति में सरकार के दावे सच्चाई से बिलकुल विपरीत हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews