MP: RSS के 2 बड़े पदाधिकारियों तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

MP: RSS के 2 बड़े पदाधिकारियों तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप

भोपाल।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के दो बड़े पदाधिकारियों को कोरोना (Corona) ने अपनी चपेट मे ले लिया है। दरअसल इनमें से एक इस समय मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रान्त प्रचारक हैं और दूसरे प्रान्त प्रचारक रह चुके हैं ।बीजेपी ऑफिस (BJP 0ffice) के पास बने हुए आरएसएस मुख्यालय (RSS Headquarters) में कोरोना कैसे पहुंचा।इसकी ट्रैवल हिस्ट्री (Travel History) देखी जा रही है ।

फिलहाल दोनों पदाधिकारियों को आईसोलेट कर उनका इलाज शुरू किया गया है जहां उनकी स्थिति सामान्य है। दरअसल करोना जिस तरह से मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) के अंदर रूक सा गया था लेकिन अचानक एक दौर और आया है जिसको लेकर अब कहीं ना कहीं एक बार फिर यह दिखने लगा है कि कोरोना का दौर थमा नहीं है। विशेषकर ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Division) में तेजी के साथ कोरोना मरीज मिल रहे हैं ।ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दावा कि कोरोना के संक्रमण पर भी नियंत्रण पाया गया है कहीं ना कहीं उस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पहले ही आरोप लगा चुकी है कि सरकार जानबूझकर कोरोना के टेस्ट ही नहीं कर रही जिसके कारण मरीजो का पता नहीं चल पा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews