IAS Transfer 2023: MP में आईएएस अधिकारियों के तबादलें, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

MP IAS Transfer 2023 : चुनावी साल में मध्यप्रदेश में आईएएस-आईपीएस समेत अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है।जनवरी के बाद अब फरवरी में एक बार फिर करीब 7 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।वही एक आईएएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है।

जानिए किसको कहां भेजा

  • खनिज विभाग के अपर सचिव राकेश श्रीवास्तव को हटाकर स्वास्थ्य विभााग में अपर सचिव बनाया गया है।
  • खनिज साधन विभाग के अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्वास्थ्य विभाग का अपर सचिव बनाया गया।
  • सोनिया मीणा को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम में संचालक बनाया गया।
  • रीवा के सीईओ जिला पंचायत स्वप्निल वानखेडे को जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर बनाया गया है।
  • उमरिया की अपर कलेक्टर मिशा सिंह को जबलपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
  • औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की उप सचिव अंजू पवन भदौरिया को रायसेन में जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।
  • नरसिंहपुर के सीईओ जिला पंचायत सौरभ संजय सोनवणे को रीवा का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।
  • राजीव रंजन मीना बने खनिज विभाग के एमडी, डीजीएम के डायरेक्टर की भी जिम्मेदारी मिली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews