अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले पर हमला, मारपीट, सड़क पर फेंका सामान

अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले पर हमला, मारपीट, सड़क पर फेंका सामान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में अतिक्रमण (Encrochment) हटाने पहुंचे नगर निगम के अमले (Muncipal Corporation Team) और अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद हो गया| दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई, वहीं निगम के अमले पर फुटपाथ पर व्यापार करने वालों ने हमला कर दिया। इसमें प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान समेत दो अन्य लोग चोटिल हुए हैं। हंगामे के दौरान जब अतिक्रमण अमला जब्ती की कार्रवाई करने लगा तो फुटपाथ पर व्यापार करने वालों ने अपने ही हाथों से ठेले व अन्य दुकानों का सामान सड़कें पर फेंक दिया।

दरअसल, रविवार को रायसेन रोड और जेके रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण अमला सड़क पर लगी दुकानों और ठेले हटाने पहुंचा था| इस दौरान जमकर हंगामा हो गया, इस बीच कुछ व्यापारियों ने नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान से मारपीट भी कर दी। इतना ही नहीं दुकानदारों ने फल सड़क पर फेंक दिए। इससे बाद यहां पर ट्रैफिक जाम हो गया। अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन दिनों से गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जेके रोड व आरटीआइ रोड पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बाद भी यहां लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई|

सड़क पर लगी दुकानों और ठेले हटाने निगम का अमला पहुंचा, व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया| दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई और कुछ ही देर में प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी नासिर नेको लोगों ने घेर लिया| उनके साथ मारपीट कर दी, जाते हुए अमले पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव भी किया। विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर ही फल फैलाना शुरू कर दिया। इससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया और काफी देर तक हंगामा होता रहा।

अक्सर अतिक्रमण हटाने के दौरान अमले को विरोध का सामना करना पड़ता है, इसके पीछे कहीं न कहीं निगम की ही लापरवाही और मिली भगत सामने आती है| जब ठेले लगाने की छूट दे दी जाती है और कोई ध्यान नहीं दिया जाता| ऐसे में एक एक कर पूरा बाजार सड़क पर लगने लगता है, शहर के कई इलाकों में ऐसी तस्वीर देखी जा सकती है| जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति रोजाना बनती है| फिर जब निगम दुकानदारों पर कार्रवाई करता है तो विरोध का सामना करना पड़ता है| एमपी नगर में गुमठियां हटाने के मामले में काफी विरोध देखा गया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews