Indore News: इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले मामले पर सख्त मोहन सरकार, राहुल वडेरा के घर पुलिस की दबिश, लगभग 100 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है घोटाला

इंदौर में नगर निगम के एक सवा सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। डीसीपी जोन-3 के पंकज पांडे ने बताया कि पुलिस टीम पहले आरोपी राहुल बढ़ेरा के घर पहुंची थी, जो निपानिया के डीबी सिटी अप टाउन में स्थित है।
Indore News: इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले मामले पर सख्त मोहन सरकार, राहुल वडेरा के घर पुलिस की दबिश, लगभग 100 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है घोटाला

Indore News: इंदौर में नगर निगम के एक सवा सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों में छापेमारी की गई और उनके दस्तावेज़ और गाड़ियां जांची गईं। पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए भारी पुलिस बल का इस्तेमाल किया।

डीसीपी जोन-3 के पंकज पांडे ने बताया कि पुलिस टीम पहले आरोपी राहुल बढ़ेरा के घर पहुंची थी, जो निपानिया के डीबी सिटी अप टाउन में स्थित है। यहां, टीम ने बढ़ेरा के बंगले में तलाशी ली और उसके दस्तावेज और गाड़ियों को जब्त किया। राहुल की पत्नी रेणु की भी तलाश जारी है। इसके बाद, जांच टीम मदीनानगर में पहुंची और आरोपी मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद साजीद और मोहम्मद जाकिर के घरों की तलाश ली।

दरअसल एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी ने विशेष वारंट प्राप्त कर रात्रि में छापेमारी की कार्रवाई की। सादिक सिद्दीक, जाकिर, और एक अन्य आरोपी के घर में पुलिस ने तलाशी ली और मिले दस्तावेजों को जब्त किया।

[dgv_vimeo_video id=”940330058″]

इसके अलावा, पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान इन आरोपियों के घरों से घोटाले के संदिग्ध दस्तावेज़ जुटाए गए हैं। थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कार्रवाई जारी है और दस्तावेजों को जप्त करने की प्रक्रिया भी सम्पन्न की जा रही है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews