
भोपाल , डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (Congress) के वचन पत्र के बाद आज BJP मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) की 28 विधानसभा के लिए संकल्प पत्र (Resolution Letter) जारी करेगी, लेकिन इसके पहले संकल्प पत्र से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का फोटो गायब होने पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस ने सिंधिया को नजरअंदाज करने पर एक के बाद एक सवाल खड़े किए है। कांग्रेस ने चॉकलेटी चेहरा डिजिटल रथो से गायब करने के बाद अब उनके संकल्प पत्र से भी गायब क्यों कर दिया गया है ? शिव ज्योति एक्सप्रेस आखिर कहाँ ग़ायब है , कहाँ पंचर पड़ी है ? जैसे कई सवाल BJP पर दागे है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) का कहना है कि जो भाजपा यह कहती फिरती थी कि सिंधिया उनकी पार्टी का प्रमुख चेहरा है और जो यह बयान रोज़ देती थी थी कि कांग्रेस की सरकार सिंधिया के कारण ही बनी है ,कांग्रेस के दूल्हे सिंधिया ही थे , ग्वालियर -चंबल (Gwalior-Chambal) में कांग्रेस की जीत सिंधिया के कारण हुई है , उस भाजपा ने पहले सिंधिया का फोटो अपने डिजिटल प्रचार रथ से गायब किया , फिर स्टार प्रचारकों की सूची (List of star campaigners) में उनका नाम दसवें नंबर पर डाला ,उनके एक भी समर्थक का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल नहीं किया और अब भाजपा जो संकल्प पत्र ला रही है ,उसमें भी सिंधिया का फोटो नदारद है ?
सलूजा यही नही रुके और आगे कहा कि भाजपा ने दूल्हा बताकर अब सिंधिया को बाराती बनाने से भी इंकार कर दिया है। डिजिटल रथ से फोटो ग़ायब के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए ,इस बार भाजपा ने एक नया तरीका निकाला है।इस बार संकल्प पत्र की प्रति सॉफ्ट कॉपियों में सारे प्रत्याशियों को भेजी गई है , उसमें सिंधिया का फोटो तो शामिल नहीं है लेकिन प्रत्याशियों को कहा गया है कि वह चाहे तो एक-दो अतिरिक्त पेज लगाकर किसी का भी अतिरिक्त फोटो इस संकल्प पत्र में जोड़ सकते हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व ने सिंधिया का फोटो इस संकल्प पत्र में शामिल नहीं किया है ,उन्हें अतिरिक्त बना दिया गया है।
कांग्रेस ने BJP पर दागे ये सवाल
- उनका यह चाकलेटी चेहरा डिजिटल रथो से गायब करने के बाद अब उनके संकल्प पत्र से भी गायब क्यों कर दिया गया है ?
- शिव ज्योति एक्सप्रेस आखिर कहाँ ग़ायब है , कहाँ पंचर पड़ी है ?
- जो सिंधिया , शिवराज के साथ खुद को एक और एक ग्यारह बताते थे , आज भाजपा ने उन्हें ज़ीरो क्यों बना दिया है ?
- दोनों की जोड़ी आख़िर कहां गायब है ?
- आख़िर शिवराज जी ने सिंधिया के साथ किनारा क्यों कर लिया है , क्यों अपने चुनाव प्रचार से सिंधिया को शिवराज दूर रख रहे हैं ?
- 30 लोगों की स्टार प्रचारको की सूची में पूरे प्रदेश से एक भी सिंधिया समर्थक का नाम भाजपा को क्यों नहीं मिला ?
- सिंधिया का नाम दसवे नम्बर पर क्यों ?
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

