Commonwealth Games 2022 : पूजा गहलोत ने भारत के लिए जीता कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : पूजा गहलोत ने भारत के लिए जीता कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। पूजा गहलोत ने 53 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्कॉटलैंड के क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को 12-2 (Technical superority) मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत के लिए इन खेलों में ये 31 पदक है।

U-23 World Championships Silver Medalist and debutant #PoojaGehlot 🤼‍♀️ (W-50kg) bags 🥉after defeating Scotland’s Letchidjo by technical superiority (12-2) 🔥

Amazing Gutwrench by Pooja to take the 8 points lead 👏 Complete dominance 💪#Cheer4India pic.twitter.com/N7Z7CkFZVd

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

इससे पहले पूजा गहलोत को महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की मैडिसन पार्क्स ने 6-9 से मात दी, जबकि उन्होंने क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को 12-2 (Technical superority) से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

पूजा गहलोत ने भारत के लिए कुश्ती में ये 7वां मेडल जीता है। इससे पहले बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और दीपक पुनिया गोल्ड वहीं अंशू मलिक सिल्वर वहीं मोहित ग्रेवाल और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

आपको बता दें, भारत की राजधानी दिल्ली में जन्मी पूजा की रुचि बचपन से ही खेलों में रही। उन्होंने महज 6 साल की उम्र से कुश्ती खेलना शुरु किया लेकिन पिता की वजह से उन्होंने कुश्ती छोड़ बॉलीवॉल खेलना शुरु किया, लेकिन साल 2010 में फोगाट बहनों को मेडल जीतता देख पूजा ने एक बार फिर कुश्ती खेलना शुरु किया।

अपनी पहली बड़ी सफलता के रुप में उन्होंने 2017 के एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत अपने करियर की शानदार शुरुआत की और विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 अंडर-23 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews