Sidhu Moosewala Dead: लोकप्रिय पंजाबी गायक-रैपर और कांग्रेस नेता सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही हटाई गई थी सुरक्षा

Sidhu Moosewala Dead: लोकप्रिय पंजाबी गायक-रैपर और कांग्रेस नेता सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही हटाई गई थी सुरक्षा

पंजाब, डेस्क रिपोर्ट। लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर (Punjabi singer and rapper) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही पंजाबी गायक के फैंस (fans) को भारी सदमा लगा है। बता दें कि पंजाब चुनाव (punjab election) से ठीक पहले पंजाबी गायक मूसेवाला कांग्रेस (congress) में शामिल हुए थे। पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

बता दे कि मनसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी। गंभीर हालत में मूसेवाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारों के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा उन पर हमला किया गया था। जिसमें 7 राउंड फायरिंग की गई थी। इस अटैक में दो और लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है।

मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें AAP के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 मतों के अंतर से हराया था। मानसा जिले के एक गांव मूसा के रहने वाले मूस वाला पिछले साल नवंबर में काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Read More : MP किसानों से MSP पर 44 लाख 45 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन, भुगतान के लिए सरकार के नवीन निर्देश, जल्द खाते में आएगी राशि

कांग्रेस ने उन्हें मनसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के साथ मनसा के तत्कालीन विधायक नज़र सिंह मनशाहिया ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और कहा था कि वह विवादास्पद गायक की उम्मीदवारी का विरोध करेंगे। मूसेवाला राज्य के ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय थे, इसके साथ ही मूसेवाला उन 424 वीआईपी में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था कल भगवंत मान सरकार की वीआईपी संस्कृति पर नकेल कसने की कवायद के तहत हटाई गई थी।

वहीँ पुलिस को मूसेवाला पर हुए हमले में गैंगस्टरों की भूमिका का अंदेशा है। हाल ही में कनाडा में बसे गैंगस्टर्स ने कई सिंगर्स और पंजाबी एक्टर्स को फिरौती के लिए कॉल किए थे। ​​सिद्धू मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव मानसा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और अपना पहला चुनाव AAP के डॉ विजय सिंगला से हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डॉ सिंगला को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews