मध्यप्रदेश में पॉजिटिव महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कही ये बात

मध्यप्रदेश में पॉजिटिव महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कही ये बात

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है हालांकि ये पहला मौका नही है कब कोरोना काल मे जुड़वां बच्चो के जन्म हुए हो इसके पहले बैंगलुरू और रायपुर में भी जुड़वा बच्चो के जन्म लेने की खबरे सामने आई है लेकिन मध्यप्रदेश के लिहाज से ये पहला ऐसा मामला है जब किसी कोविड पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है। प्रदेश के इंदौर में कोविड अस्पताल एम.टी. एच. अस्पताल का ये मामला है। जहां कोविड-19 से पीड़ित महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है।

इधर, डॉक्टरों की माने तो जच्चा और दोनों बच्चे स्वस्थ है। इंदौर के MTH हास्पिटल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर सुमित शुक्ला ने बताया है कि दोनों बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ है। उन्होंने बताया कि आज सुबह MTH में करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच एक महिला ने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है। महिला 10 मई को कुछ लक्षणों और पॉजीटिव रिपोर्ट के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी तब महिला का इलाज किया गया और उसके बाद वो 7 दिन में ठीक जो गई थी। इसके बाद कुछ दवाइयों और लेबर पेन आने पर अस्पताल आने की हिदायत के साथ महिला को घर भेज दिया गया था।

आज सुबह कोविड पेशेंट महिला लेबर पेन उठने के बाद अस्पताल आई और उसने दो जुड़वा बच्चो को सामान्य डिलीवरी के जरिये जन्म दिया। अब डॉक्टर जुड़वा बच्चो की माँ का कोविड सैम्पल भेजने की तैयारी कर रहे है इसके बाद बच्चो की भी जांच करवाई जाएगी। बता दे कि इंदौर की ये खुशखबर ने ना सिर्फ एक माँ की खुशी दोगुनी कर दी बल्कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स की टीम भी ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इसके पहले कोरोना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने 3 अप्रैल को जुड़वा बच्चो को जन्म दिया था जिनका नाम कोविड और कोरोना रखा गया है वही 10 मई को बेंगलुरु के ट्रामा केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव 20 वर्षीय महिला ने भी जुड़वा बच्चो को जन्म दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews