निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, कमलनाथ 10 को करेंगे बड़ी बैठक, प्रत्याशी चयन पर होगी चर्चा

mp old pension

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में एक बार फिर निकाय चुनाव (Local Body Election) के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है| बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| उपचुनाव (Byelection) में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब निकाय चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) 10 फरवरी को पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं, माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रत्याशी चयन पर चर्चा होगी|

ये बैठक निकाय चुनाव प्रभारियों के साथ होगी, जिसमें उम्मीदवार चयन को लेकर अब तक उठाए गए कदमों पर चर्चा की जाएगी| बताया जा रहा है कि बैठक में इसी महीने के अंत तक प्रभारियों से सभी निकायों से नामों के पैनल मांगे जाएंगे| जिसमे टिकट के संभावित तीन दावेदारों के नाम होंगे| इसके बाद टिकट पर फैसला होगा|

10 फरवरी को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक भी शामिल होंगे| माना जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ निकाय चुनाव के मद्देनजर विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं| प्रत्याशियों की जीत का जिम्मा विधायकों पर होगा| माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार के निकाय चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं पर भी फोकस कर रही है| चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का भरपूर उपयोग करेगी| उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews