मुनब्‍बर राणा ने देवी देवताओं की नग्न तस्वीर बनाने वाले एमएफ हुसैन का गला क्यों नही काटा : रामेश्वर शर्मा

मुनब्‍बर राणा ने देवी देवताओं की नग्न तस्वीर बनाने वाले एमएफ हुसैन का गला क्यों नही काटा : रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| फ़्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में राजधानी भोपाल (Bhopal) में हुए प्रदर्शन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है| कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar sharma) ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए इस प्रकार के आंदोलन को भय का वातावरण वाला बताया था। रविवार को रायसेन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा यह गांधी जी का देश है यहाँ हिंसा के लिए कोई जगह नही है। जो लोग आज पोस्टर पर जान देने और लेने की बात कर रहे है वह लोग तब कहाँ थे जब एम एफ हुसैन ने हिन्दू देवी देवताओं की नग्न तस्वीर बनाई थी|

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि फ्रांस में जो कुछ हुआ वह निंदनीय था वहाँ की सरकार ने जिस प्रकार आतंकवाद की गर्दन पर पैर रखकर दहशतगर्दी को खत्म किया है जो कि अभिनंदनीय है । शर्मा ने कहा कि फ्रांस के पोस्टर विवाद पर सार्वजनिक मंचो से गला काटने और आग लगा देने वाली बातें हो रही है इसकी इज़ाजत भारतीय संविधान नही देता । यह गांधी जी का देश है यहाँ हिंसा के लिए कोई जगह नही है । जो लोग आज पोस्टर पर जान देने और लेने की बात कर रहे है वह लोग तब कहाँ थे जब एम एफ हुसैन ने राम सीता, दुर्गा सरस्वती, भगवान गणेश का नग्न चित्र बनाएं थे किसने एम एफ हुसैन का सिर काटा बताएं ? शर्मा ने कहा कि 2 वर्ष 2001 में अफगानिस्तान और 2007 में पाकिस्तान में बम और तोप से भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को तोड़ दिया गया अनुसूचित जाति वर्ग के आरध्‍य एवं पूरी दुनिया मे शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध ने मुस्लिम कट्टरपंथीयों का क्या बिगाड़ा था ? लखनऊ में मुस्लिम कट्टर पंथियों ने भगवान महावीर की प्रतिमा तोड़ी तब कहाँ गए थे तथाकथित धर्म निरपेक्ष और गला काटने वाले मुन्नवर राणा ?

मैं श्रीराम भक्त हूँ, किसी धमकी से नही डरता- रामेश्वर
फ़्रांस में पोस्टर विवाद पर भोपाल विधायक आरिफ मसूद द्वारा किये गए आंदोलन पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा व्यक्त की गई आपत्ति वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी| शर्मा की फेसबुक प्रोफाइल पर जावेद अख्तर नामक युवक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के विहिप नेता कमलेश तिवारी का जो हाल किया वही तुम्हारा भी करेंगे । धमकी मिलने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि वह श्रीराम के भक्त है श्रीराम ही उनको बनाने वाला और कोई कुछ बिगाड़ सकता है वह सिर्फ श्री राम है । ऐसी धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पडता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews