
ग्वालियर, अतुल सक्सेना।मुरैना, नीतेन्द्र शर्मा। मध्य प्रदेश से बीजेपी (MP BJP) के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में शामिल होने के बाद पहली बार 3 दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे है। उनके स्वागत के लिए ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal Division) का पूरा इलाका होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों (Scindia Welcome) से पाट दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से ग्वालियर से चंबल तक हलचल तेज हो गई है।
यह भी पढ़े.. Good News : कर्मचारियों के वेतन में होगी 8.6% की बढ़ोतरी, सैलरी में आएगा बंपर उछाल
प्रदेश के करीब एक दर्जन मंत्री ग्वालियर में मौजूद रहेंगे। ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर , खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह पिछले तीन दिनों से भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर सिंधिया के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साथ बैठकर अलग अलग समिति प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सिंधिया के इस दौरे को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीँ नदी गेट पर कृषि कानूनों को वापस नही होने और ओबीसी आरक्षण लागू नही करने से नाराज लोगों ने फूलबाग गुरुद्वारे के पास Scindia को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया । हालांकि पुलिस की क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस और इंदरगंज थाना पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। सिंधिया फूलबाग गुरुद्वारे से रथ पर उतरकर कार से देवघर गोरखी के लिए निकले काले कपड़े करीब पहने पांच छह लोगों ने जेब से काले रुमाल निकाल कर लहरा दियें जिन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई।

यहां पढ़े सिंधिया के दौरे की पल पल की अपडेट
- सिंधिया ने देवघर गोरखी पहुंचकर पूजा अर्चना की। ये सिंधिया राजवंश के देवता हैं। यहाँ मंदिर दरगाह और गुरुद्वारा तीनों बने हुए हैं।
- पूजा के दौरान सिंधिया तब तक बैठते हैं तब तब आशीर्वाद स्वरूप गुलाब का फूल उनकी झोली में नहीं गिर जाता।
- ग्वालियर के मीरावली चौराहे से हुई केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रथ यात्रा शुरू। सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात। लगभग 1 लाख से ज्यादा समर्थक और चाहने वाले रोड शो में सड़कों पर हैं।यहां से सिंधिया का काफिला ग्वालियर शहर की तरफ भाड़ रहा है, जहां लगभग 200 जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है
- वहीँ नदी गेट पर कृषि कानूनों को वापस नही होने और ओबीसी आरक्षण लागू नही करने से नाराज लोगों ने फूलबाग गुरुद्वारे के पास Scindia को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया । हालांकि पुलिस की क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस और इंदरगंज थाना पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया।
- अभी तक 50 से 60 जगह उनका स्वागत किया जा चुका है। आखरी स्थान जहां सिंधिया जाएंगे वो होगा महाराज बाड़े पर स्थित गोरखी जहां पहुंचकर वो देवघर में माथा टेक कर आशीर्वाद लेने के बाद महल जाएंगे।
- घोसीपुरा क्षेत्र शिंदे की छावनी में सिंधिया की रथ यात्रा की भव्य स्वागत की तैयारी गाजे बाजे के साथ हाथ में पुष्प माला लिए इंतजार करती महिलाएं और बच्चे साथ ही घोड़े पर बैठे आदमी हाथ में बैनर लिए सिंधिया के स्वागत की तैयारी करे हुए नजर आ रहे हैं।
- मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर ने पुरानी छावनी चौराहे पर स्वागत किया सिंधिया का स्वागत। तलवार और साफा किया भेंट साथ ही 10 हजारा लडी के साथ की आतिशबाजी। 1008 कलश के साथ महिलाएं और बालिकाओं ने किया रथ का स्वागत। ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
- मुरैना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोर शोर से हो रहा भव्य स्वागत। बीजेपी और सिंधिया समर्थकों में विशेष उत्साह ।
- सिंधिया जहां जाते हैं वहां उनका ऐसे ही स्वागत होता तो फिर तो यह महाराज साहब का घर है।सभी लोग बहुत खुश हैं और इतनी भीड़ लोगों की खुशी को साफ तौर पर बयान कर रही है।
इमरती देवी, पूर्व महिला एवम बाल विकास मंत्री - सिंधिया के काफिले को समर्थकों को भीड़ में चारों ओर से घेर रखा है।
- [dgv_vimeo_video id=”611547326″]
- फूल मालाओं से हो रहा है स्वागत। नरेंद्र सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युमन सिंह तोमर के अलावा कई बड़े नेता रोड शो में शामिल।मुरैना जिले की सीमा पर बने शुभम होटल पर सिंधिया का स्वागत करने के लिए उमड़ी समर्थकों की भीड़, यहां के बाद सिंधिया ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
- [dgv_vimeo_video id=”611471262″]
- मुरैना पूर्व विधायक रघुराज कंसाना अपने समर्थकों के साथ पहुंचे सिंधिया के स्वागत के लिए
।एनएच44 पर भरी मात्रा में समर्थक मौजूद , केंद्रीय उड्डयन मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर हैं सिंधिया, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
[dgv_vimeo_video id=”611472363″]
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे हैं। सिंधिया के दौरे को अनुमति दिये जाने के विरोध में कांग्रेस आक्रोशित है। कांग्रेस ने सिंधिया के दौरे के विरोध में धरना दिया। भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
[dgv_vimeo_video id=”611475092″]
- धरने में विधायक एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा सहित सेकडों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। धरने की विशेषता ये रही कि अधिकांश कार्यकर्ता मुँह पर काले मास्क लगाए हुए थे। कार्यकर्ता सिंधिया विरोधी नारे लगा रहे थे।
- शिवराज के मंत्री सिंधियाव के स्वागत के लिए ग्वालियर मुरैना सीमा निरावली चौराहे पर पहुँचे। समर्थकों की भारी भीड़, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात।
[dgv_vimeo_video id=”611510677″]
- तुलसी सिलावट ने भी किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त। बताया सिंधिया के दौरे से जनता और समर्थकों में खुशी की लहर
[dgv_vimeo_video id=”611515488″]
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला एवं बालविकास मंत्री इमरती देवी और डबरा भाजपा अध्यक्ष कौशल शर्मा पहुंचे ग्वालियर सिंधिया के स्वागत के लिए

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

