VC के जरिए शिवराज ने कलेक्टरों को दिए यह खास निर्देश

VC के जरिए शिवराज ने कलेक्टरों को दिए यह खास निर्देश

भोपाल।

मध्यप्रदेश में भी अब कोरोना वायरस काल बन चुका है। प्रदेश के उज्जैन जिले में बुधवार को इस वायरस से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इससे संक्रमित लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में नियमों एवं हालातों की समीक्षा के लिए बैठक की। बैठक में सभी जिले के कलेक्टर भी शामिल थे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिले के कलेक्टर से उनके जिले की स्थिति के बारे में जाना। वही प्रदेश में जनता के लिए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर भी जिला कलेक्टरों से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी जिला कलेक्टरों को लॉक डाउन और कर्फ्यू के दौरान जारी सभी निर्णयों को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। इसके अलावा जरूरी अन्य आवश्यक दिशा- निर्देश भी जिला कलेक्टर को दिए गए। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह कहा था कि उन तक सोशल मीडिया द्वारा भेजी जा रही सारी समस्याएं पर वह नजर रख रहे हैं। और वह इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध भी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सारी प्रदेशवासियों को मिलकर कोरोना से लड़ना है और उसे हराना है।

गौरतलब हो कि प्रदेश के हर जिले में कर्फ्यू और लॉक डॉउन लगा हुआ है जिसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। प्रशासन सड़कों पर मुस्तैद है और लाउडस्पीकर के जरिए हर वक़्त लोगों तक यह सूचना पहुंचाई जा रही है कि वे अपने घर से बाहर ना निकले। वहीं गरीबों एवं निर्धनों के लिए भोपाल और जबलपुर इलाके में मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews