शिवराज सिंह चौहान ने बनाया नया कीर्तिमान, पढ़िए पूरी खबर

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज किया गया है।  ये कीर्तिमान हैं पहले भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग एप Koo पर 10 लाख फ़ॉलोअर्स का। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह Koo पर इतने फ़ॉलोअर्स बनाने वाले मध्यप्रदेश के पहले नेता हैं और देश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।

देश की पहली माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी Koo ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इकी जानकारी दी।  कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Koo पर बहुत एक्टिव रहते हैं।  कंपनी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान Koo एप पर इस साल फरवरी में जुड़े थे और महज 7 महीनों में ही उन्होंने 10 लाख फ़ॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया।  इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख फ़ॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है।

ये भी पढ़ें – मप्र उपचुनाव 2021: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, MP कांग्रेस का भी जीत का दावा

प्रेस रिलीज में कंपनी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान Koo पर बहुत एक्टिव रहते हैं और सरकार से जुडी जान हितैषी बातों को सामने रखते रहते हैं।  उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार प्रेरित किया है। बाढ़ हो या अन्य कोई आपदा अथवा संकट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तत्काल लोगों तक पहुँचते हैं और उन्हें मदद पहुंचाते हैं।

ये भी पढ़ें – कन्हैया कुमार थामेंगे कांग्रेस का हाथ, पार्टी मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर बैनर

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : महंगी हुई चांदी, नहीं बदली सोने की कीमत, ये है ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews