मप्र उपचुनाव 2021: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, MP कांग्रेस का भी जीत का दावा

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनावों (MP By-Election 2021) की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग (Election Commission) की घोषणा के अनुसार, खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा और  2 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। इसके पहले ही एमपी बीजेपी और कांग्रेस ने जीत का दावा करना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update : आज फिर 6 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार, गृह मंत्री का बड़ा बयान

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी पूरी है और पार्टी सभी सीटों पर जीतने जा रही है। उपचुनाव की चिंता कांग्रेस करें जिसके नेता जनता के बीच नहीं सिर्फ ट्विटर के जरिए राजनीति करते हैं।

एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट एवं रैगांव विधानसभा के लिये 30 अक्तूबर 2021 को मतदान एवं 2 नवंबर 2021 को मतगणना होगी।कांग्रेस उपचुनाव की इन सभी सीटों में प्रचंड मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई।“जय मध्यप्रदेश”।

यह भी पढ़े.. PMFBY : किसानों के लिए राहत भरी खबर, 9 अक्टूबर तक कर सकते है त्रुटि सुधार

बता दे कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews