लव जिहाद के खिलाफ मप्र में बनेगा सख्त कानून, देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखों पर बैन

लव जिहाद के खिलाफ मप्र में बनेगा सख्त कानून, देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखों पर बैन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में लव जिहाद के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार (MP Government) जल्द ही सख्त कानून (Law) बनाएगी। इसके बाद विवाह के लिए धर्म परिवर्तन करना या कराना गैर कानूनी होगा| मंत्रालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Sinh Chauhan) ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं| गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इसकी जानकारी दी है|

इसके अलावा बैठक में विदेशी पटाखों पर बेन लगाने का फैसला किया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवी-देवताओं के फोटोयुक्त पटाखों के मध्यप्रदेश में इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। ऐसे पटाखों का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी अथवा अन्य विदेशी पटाखों का भंडारण, परिवहन, विक्रय और उपयोग प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं। चीनी अथवा अन्य विदेशी पटाखों का भंडारण, परिवहन, विक्रय और उपयोग करने पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(B) 1 (b) के तहत 2 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है, इसके अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews