Tokyo Paralympics में MP का कमाल; ग्वालियर की प्राची यादव पहुंची सेमीफाइनल में, शिवराज ने दी बधाई

Tokyo Paralympics में MP का कमाल; ग्वालियर की प्राची यादव पहुंची सेमीफाइनल में, शिवराज ने दी बधाई

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior MP) की रहने वाली प्राची यादव ने टोक्यो पैरालम्पिक (Tokyo Paralympics) में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए कैनोइंग की CanoeSprint इवेंट में सेमीफाइनल में जगह बना ली है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्राची को बधाई दी है और उन्हें गोल्ड जितने के लिए शुभकामनायें दी हैं। खास बात ये हैं कि पैरालम्पिक में वाटर स्पोर्ट्स में कोटा प्राप्त करने वाली प्राची देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

ग्वालियर के आनंद नगर में रहने वाली प्राची यादव पैरा केनोइंग खिलाड़ी हैं , उन्होंने भोपाल के छोटे तालाब में प्रैक्टिस की है। सेमीफाइनल में जगह बनाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राची को बधाई देते हुए ट्वीट किया –  आपने भोपाल स्थित छोटे तालाब में प्रैक्टिस की है। आप स्वर्ण पदक जीतें और भोपाल समेत देश का नाम रोशन करें, हम सभी की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। 

ये भी पढ़ें – VIDEO: राहुल गांधी पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बताया GDP का असली मतलब

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने भी प्राची को बधाई देते हुए उन्हें आने  वाले इवेंट के लिए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दो दिन की गिरावट के बाद नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी महंगी, ये है ताजा भाव

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर- बिग बॉस विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews