
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश शासन ने दो IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत ग्वालियर CEO किशोर कुमार कन्याल (Kishore Kumar Kanyal)को ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर (Gwalior Municipal Corporation) बनाया गया हैं वहीँ नगर निगम ग्वालियर के प्रभारी कमिश्नर अपर कलेक्टर आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) को जिला पंचायत ग्वालियर का CEO बनाया गया है।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तबादला आदेश जारी होने के तत्काल बाद ही दोनों अधिकारियों को अपने कार्यालय बुलवाकर पदभार ग्रहण करवा दिया।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

