बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग को बीजेपी कार्यलय में दी गई श्रद्धांजलि

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग को बीजेपी कार्यलय में दी गई श्रद्धांजलि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग (Senior Leader Kailash Narayan Sarang) को श्रद्धांजलि (Tribute) देने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के तमाम बड़े पार्टी लीडर बीजेपी कार्यालय में एकजुट हुए। बीजेपी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Central Minister Narendra Singh Tomar), पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Former Loksabha Speaker Sumitra Mahajan), बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP MP Jyotiraditya Scindia), बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma), केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Central Minister Faggan Singh Kulaste), राज्यसभा सांसद प्रभात झा (Rajyasabha MP Prabhat Jha) सहित अन्य वरिष्ठ शामिल हुए। इस मौके पर सभी ने स्वर्गीय कैलाश सारंग की यादों को ताजा किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

वीडी शर्मा ने किया याद
भाजपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग की श्रद्धांजलि सभा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि वे लगातार कैलाश जी के संपर्क में रहे। वह अस्वस्थ थे फिर भी उन्हें पार्टी की चिंता थी। उनसे हम सभी ने सीखा है और आगे भी उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि
राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वर्गीय कैलाश सारंग जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कैलाश जी के दिखाए मार्गों पर हमें चलना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने राजनीति में रहते हुए मानव सेवा की उनक पदचिन्हों पर बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को चलना होगा। सिंधिया ने कहा कि कैलाश सारंग न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं बल्कि हर एक नागरिक की मदद की। उन्होंने संयुक्त मध्यप्रदेश में एक अपनी अमिट छाप छोड़ी।

14 नवंबर को हुआ था निधन
मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद कैलाश नारायण सारंग का 14 नवंबर को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। कैलाश सारंग का लंबे समय से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews