UPSIFS Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए निकली भर्ती, 15 मई है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

UPSIFS Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।
UPSIFS Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए निकली भर्ती, 15 मई है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

UPSIFS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, लखनऊ में भर्तियां निकली हैं। यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsifsrec.samarth.edu.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए एक नोटिस जारी किया गया है। उसमें बताया गया कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कितना है आवेदन शुल्क

यूपीएसआईएफएस के विभिन्य पदों पर आवेदन करने के लिए एक निश्चित फीस निर्धारित की गई है। इसमें जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वालों उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 2,500 रुपये देने पड़ेगे। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग से आने वालों उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 2,000 रुपये देना होगा।

ये है जरूरी योग्यताएं

प्रोफेसर पद के लिए 60 फीसदी के साथ मास्टर्स और संबंधित विषयों में पीएचडी डिग्री साथ में 10 साल का एक्सपीरियंस।

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए मास्टर डिग्री और संबंधित विषयों में पीएचडी के साथ 8 साल का अनुभव।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मास्टर डिग्री के साथ संबंधित विषयों में पीएचडी।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए 55 फीसदी के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए, वहीं उम्र 21 से 40 साल

साइंटिस्ट ऑफिसर पद के लिए फिजिक्स/केमिकल साइंस/बायोलॉजी/कंप्यूटर से एमएससी, एमटेक, एमसीए डिग्री, वहीं उम्र 21 से 40 साल।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए 55 फीसदी के साथ लाइब्रेरी साइंस या कम्यूनिकेशन साइंस या प्रलेखन विज्ञान में मास्टर डिग्री।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्रोफेसर- 3 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर- 6 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर- 23 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 4 पद
  • साइंटिस्ट ऑफिसर- 5 पद
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 1 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार- 6 पद
  • रजिस्ट्रार- 1 पद
  • डिप्टी रजिस्ट्रार- 5 पद
  • असिस्टेंट काउंसलर- 6 पद

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट upsifsrec.samarth.edu.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर ‘रिक्रूटमेंट/करियर’ के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है।
  • यहां पर जाकर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी जानकारी भरना है।
  • फिर निर्धारित आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews