Virtual Rally: केंद्रीय मंत्री का कमलनाथ सरकार पर तंज- BJP है तो “विकास” और Congress है तो “विनाश”

Virtual Rally: केंद्रीय मंत्री का कमलनाथ सरकार पर तंज- BJP है तो “विकास” और Congress है तो “विनाश”

भोपाल।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरु हो चुकी है। एक तरफ जहां सत्ता और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना बना रहे हैं। वही एक दूसरे पर जुबानी हमला भी तेज है। इसी बीच बीजेपी कार्यालय में आयोजित मुरैना की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रैली में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगर प्रदेश कमलनाथ की सरकार 5 साल चलती तो जनता उनके मंत्रियों को पत्थर मारती। बीजेपी सरकार है तो विकास और काग्रेस की सरकार है तो विनाश है।

दरअसल वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमलोग चुनाव की बेला में है। जहाँ आये दिन राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव आ रहे हैं। इससे हम सब वाकिफ हैं। वहीँ उन्होंने कहा की बीजेपी को ये तक पता नहीं था की प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी। बीजेपी चाहती थी कि ये सरकार 5 साल काम करे। तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार खुद गिरी है बीजेपी ने बस अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुरैना में पांच सीटों पर उपचुनाव है और ये बीजेपी के लिए सरकार बचाने की लड़ाई है। वहीँ उन्होंने पिछले चुनाव को याद करते हुए कहा कि पिछली बार अगर इसमे से 2-3 सीटे भी जिता देते तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार होती। उनके साथ वर्चुअल रैली में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा और सुमावली विधानसभा से मंत्री एंदल सिंह कंसाना सहित बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल थे।

इधर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि एमपी में मनरेगा में अब कुल 50 लाख लोग काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने125 करोड़ की सड़कें मुरैना और शिवपुरी के लिए स्वीकृत की हैं। तोमर ने कहा कि 2 या 3 महीनों में चंबल एक्सप्रेस का काम जल्दी शुरू हो जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews