पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन दिए जाने को लेकर दिग्विजय के इस ट्वीट के, आखिर क्या है मायने!

कांग्रेस दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (coongress) के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह (digvijay singh) का ट्वीट (tweet) विवाद का विषय बन सकता है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने सुमित सेठ (sumit seth) नाम के एक व्यक्ति के ट्वीट को ट्वीटर पर कोड किया है।’ 55 करोङ रू पाकिस्तान (pakistan) को देने का समर्थन करने पर नाथूराम गोडसे (nathuram godse) ने महात्मा गांधी (mahatma gandhi) को गोली मारी। अब साहब जी 1125 करोड़ की वैक्सीन पाकिस्तान को मुफ्त में दे रहे। हैं मोदी गोडसे भक्त कुछ कहना चाहेंगे?’

हालांकि इस ट्वीट के बाद दिग्विजय को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया है। पंकज श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने लिखा है कि गोडसे का सपोर्ट करने पर आप खुश है या नाराज। कुछ लोग संशय में होंगे खासकर कांग्रेसी। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि आप क्या यह कहना चाहते हो कि गोडसे बहुत बड़े देशभक्त थे जो देश का पैसा पाकिस्तान को दिए जाने पर नाराज हो गए।

Read More: MP: पहली बार विस में होगा यह काम, जीते MLA पूछेंगे सरकार से सवाल, बजट अनुदान पर होगी चर्चा

जीत शर्मा नाम के व्यक्ति ने लिखा है कि क्या आप इस ट्वीट के माध्यम से गांधी जी की पोल खोल रहे हो।
यह मसला इसलिए और कांग्रेस के लिए सरदर्द बन सकता है क्योंकि कुछ दिन पहले ही ग्वालियर में कमलनाथ के मंच पर एक हिंदू महासभा के उस व्यक्ति को कांग्रेस में शामिल किया गया था। जो गोङसे समर्थक था । इस मुद्दे पर अरुण यादव जैसे बड़े नेता ने तो सीधे कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था।

अभी वह विवाद थमा ही नहीं है कि दिग्विजय का यह ट्वीट सामने आ गया है। जाहिर सी बात है कि अब तक गांधी के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस के लिए यह एक बहुत बड़ा संकट होगा कि उसकी ही पार्टी में गोडसे के समर्थकों की, गोडसे की प्रशंसा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन दिए जाने के ऊपर दिग्विजय सिंह का ट्वीट कांग्रेस के लिए एक नई मुसीबत बनेगा। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews