मंत्री तुलसी सिलावट से तीखे प्रश्न पूछने वाली युवती आखिर क्यों हुई परेशान, थाने में दर्ज करवाई शिकायत

मंत्री तुलसी सिलावट से तीखे प्रश्न पूछने वाली युवती आखिर क्यों हुई परेशान, थाने में दर्ज करवाई शिकायत

इंदौर।

राजनीति का दौर कब क्या दिखा दे यह कहना किसी के बस की बात नहीं होती। कल अचानक से मंत्री सिलावट से सवाल पूछ चर्चा में आई एक युवती अब एक नए मामले को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल पूछने वाली युक्ति ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक पर युवती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे जा रहे हैं। वहीं उन्होंने इस बात की भी शिकायत थाने में की है कि मंत्री के समर्थक द्वारा लगातार युवती को ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल रविवार को इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने मंत्री तुलसी सिलावट से कुछ तीखे प्रश्न पूछ लिए थे। जिसके बाद से लगातार महिला को फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द लिखे जा रहे हो वही मंत्री के समर्थकों द्वारा युवती को ट्रोल किया जा रहा है। युवती का नाम उपासना शर्मा है। युवती ने सोमवार को लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

बता दें कि सोमवार को मंदिर तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा मैं आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां साबिर की ही रहने वाली उपासना शर्मा ने मंत्री तुलसी सिलावट से कुछ तीखे सवाल पूछ डाले। युवती के सवाल पर मंत्री तुलसी सिलावट की सकपकाहट साफ देखी जा रही थी। युवती ने तुलसी सिलावट से पहले सवाल किया कि कुछ दिन पहले आप कांग्रेस में थे लेकिन अब बीजेपी में आपको कैसा लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ युवती ने मंत्री सिलावट पर सीधे-सीधे सरकार गिराने का आरोप भी लगा दिया था। इसके साथ ही युवती ने एक वोटर के नाते कई तीखे प्रश्न एक के बाद एक सिलावट पर दागे थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था और उसके बाद मंत्री के समर्थकों ने युवती को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews