बैंक की छुट्टियां : फटाफट निपटा लीजिए जरूरी काम, 7 से 21 अप्रैल के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

April Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।इसके तहत 7 से 21 अप्रैल के बीच 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों (रामनवमी, ईद आदि) की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

वैसे तो अप्रैल में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण कुल 14 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं ईद के कारण कई जगहों पर 10 और कई राज्यों में 11 अप्रैल को छुट्टी है। बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। आईए आपको बताते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

जानिए 7 से 21 अप्रैल 2024 के बीच कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी

  • 7 अप्रैल (रविवार): वीकेंड के चलते सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
  • 9 अप्रैल (मंगलवार): गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष दिवस/साजिबू नोंगमापनबा (चेइराओबा)/प्रथम नवरात्र के चलते गोवा, जम्मू, श्रीनगर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद-आंध्र प्रदेश, हैदराबाद-तेलंगाना और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। ।
  • 10 अप्रैल (बुधवार): केरल में रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) के लिए बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अप्रैल (गुरुवार): रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (पहला शव्वाल) के लिए, सिक्किम, केरल, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अप्रैल (दूसरा शनिवार): त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी/बीजू महोत्सव के लिए बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल (रविवार): वीकेंड के चलते सभी राज्यों में बंद रहेंगे बैंक।
  • 15 अप्रैल (सोमवार): असम और हिमाचल प्रदेश में बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस के लिए बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अप्रैल (मंगलवार): गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में राम नवमी (चैते दसैन) के लिए बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अप्रैल (तीसरा शनिवार): अगरतला में गरिया पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल (रविवार): इस वीकेंड पर देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • यूजर्स UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।  कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews