एसबीआई समेत इन 4 बड़े बैंकों ने किया क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, ग्राहकों पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

Credit card new rules

Credit Card New Rules: नए साल की शुरुआत में कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। साथ ही कई नई सुविधाओं को भी शुरू किया है। इस लिस्ट में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी शामिल है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। आइए जानें इन बैंकों ने कौन-से नए नियम लागू किए हैं-

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव

एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड पर किराया भुगतान लेनदेन के लिए कैशबैक का संचय बंद कर दिया है। नए नियम 1 जनवरी 2024 से लागू हो चुके हैं।

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने 21 क्रेडिट कार्ड के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस बेनेफिट और कई अन्य रिवार्ड प्वाइंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। कार्डहोल्डर्स को 35000 रुपये खर्च करने पर एक मानार्थ एयरपोर्ट लाउंज का लाभ मिलेगा। नए नियम 1 अप्रैल 2024 को लागू होंगे।

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए नियम 

एक्सिस बैंक ने मैग्नस क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। वार्षिक शुल्क और ज्वाइनिंग गिफ्ट में संशोधन कर दिया है।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड रूल्स

एचडीएफसी बैंक ने Regalia क्रेडिट कार्ड और Millenia क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम दिसंबर 2023 में भी लागू कर दिए गए हैं। कार्डहोल्डर्स को 1 लाख रुपये खर्च करने पर लाउंज एक्सेस का लाभ मिलेगा ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews