Gold Silver Rate 20 August: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने और 1 Kg चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today: दो दिन गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव बढ़कर 1,58,400 रुपए पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत चढ़कर 2,40,201 रुपए आ गई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट..
gold latest rate

gold latest rate

​वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के रुख, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को मिल रहे संकेतों और क्रूड ऑयल के दामों में हो रहे बदलाव के चलते कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 20 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत 2.29 लाख रुपए चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो है।

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनातनी और क्रूड में मजबूती के चलते निवेशक सतर्कता बनाए हुए हैं। खास करके मध्य पूर्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण निवेशक ‘सुरक्षित निवेश’ के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं की कीमत पर असर भी साफ देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,549.40 प्रति औंस और चांदी $ 67.51 प्रति औंस पहुंच गई है। कच्चे तेल में भी तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड डॉलर $91/बैरल के पार कारोबार कर रहा है। हालांकि  भारतीय रुपया प्रति डॉलर 95.75–95.80 के ऐतिहासिक निचले स्तर के पास दबाव में है।

बाजार विश्लेषकों का मानना है अगर अमेरिका और ईरान बातचीत के जरिए तनाव कम करते हैं या फेडरल रिजर्व की दर नीति में बदलाव होता है, तो तब तक यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जबतक दोनों देशों के बीच स्थिति साफ नहीं होती तब तक निवेशकों को एकमुश्त भारी खरीदारी की बजाय सोने और चांदी में ‘बाय ऑन डिप्स’ (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। निवेशकों को कच्चे तेल की चाल और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,59, 320 रुपये दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59, 420 , 22 कैरेट का भाव 1,46, 150 और 18 कैरेट का भाव 1,19,600 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,50,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें: शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews