Bank Holiday 2022 : 6 से 17 जुलाई के बीच 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग सबंधित काम हो सकते है प्रभावित

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई का महीना शुरू हो गया है, अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लें, क्योंकि आज 6  जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी।

यह भी पढ़े… MP News: CM Rise School पर नई अपडेट, 120 शिक्षकों की पदस्थापना निरस्त, ये निर्देश भी जारी

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2022 (July Bank Holidays 2022) की बैंकों की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी की है, इसके तहत जुलाई महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in July 2022 ) रहेंगे।इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों समेत त्यौहार भी शामिल है।  ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती, जब भी कोई बैंक संबंधित काम हो तो बैंक ओपन है या क्लोज का अपडेट चेक कर लें, ताकी कोई परेशानी ना हो।

Bank holidays in July 2022

  • 6 जुलाई 2022 – बुधवार – एमएचआईपी दिवस – मिजोरम
  • 7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
  • 9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
  • 10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  • 13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
  • 14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
  • 16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
  • 17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews