माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी, 1900 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है कंपनी

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी, 1900 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है कंपनी

Microsoft employees: दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जल्द ही अपने वीडियो गेम डिवीजनों में कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय लिया जा सकता है। जिसके चलते इस छंटनी के परिणामस्वरूप गेमिंग डिवीजन के लगभग 1900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। यह निर्णय विभिन्न स्रोतों के हवाले से सामने आया है और इसमें एक्टिविजन ब्लिजार्ड और एक्सबॉक्स सहित गेमिंग डिवीजन के 8% कर्मचारियों को प्रभावित किया जा सकता है।

एक्टिविजन ब्लिजार्ड का करीब ₹565 करोड़ में अधिग्रहण:

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल एक्टिविजन ब्लिजार्ड का करीब ₹565 करोड़ में अधिग्रहण किया था, जिससे कंपनी ने गेमिंग डिवीजन को मजबूती दी थी। हालांकि, इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट ने किसी भी विस्तृत जानकारी को साझा नहीं किया है, लेकिन अगर ऐसा होता है यह एक बड़ी छंटनी हो सकती है। छंटनी का असर इस वक्त के टेक सेक्टर में एक कठिनाई रूप से अहसास हो रहा है।

दावा की गेमिंग चीफ फिल स्पेंसर ने ईमेल में बताया:

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के गेमिंग चीफ फिल स्पेंसर ने ईमेल में यह बताया कि “हम सबने मिलकर प्राथमिकताएं तय की हैं जहां पर काम ओवरलैप हो रहे हैं उसकी पहचान की है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्रोथ के अवसर के लिए हम सब मिलकर काम करें।”

इससे स्पष्ट है कि कंपनी की कोशिश है कि कर्मचारियों के बारे में जिम्मेदारीपूर्ण रूप से सोचा जाए और उन्हें नए अवसरों के लिए तैयार किया जाए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews