इस प्राइवेट बैंक ने बदले सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम, 1 फरवरी से होंगे लागू, ग्राहक जरूर जान लें

फरवरी महीने की पहली तारीख से सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। प्राइवेट सेक्टर बंधन बैंक ने इसकी घोषणा कर दी है। मंथली एवरेज बैलेंस को कम किया गया है। 
Banking New Rules october 2026

AI Generated Image

बंधन बैंक ने खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टैन्डर्ड सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों (Savings Account Rules) में बदलाव किया गया है। मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) को घटाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। पहले एमएबी 5,000 रुपये था। प्राइवेट सेक्टर बैंक के इस फैसले से हजारों ग्राहकों को राहत मिलेगी। बता दें एमएबी न्यूनतम बैलेंस होता है, जिसे हर महीने खाते में बनाए रखना जरूरी होता है।

निर्धारित सीमा से कम अमाउंट होंने पर शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। मंथली एवरेज बैलेंस खाते के प्रकार पर निर्भर करता है। 1 फरवरी से केवल स्टैन्डर्ड सेविंग अकाउंट के लिए यह बदलाव लागू होगा। अन्य किसी नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्लासिक सेविंग अकाउंट के लिए एमएबी अभी भी 10,000 रूपये और एडवांटेज सेविंग अकाउंट के लिए 25,000 रुपये निर्धारित होगा।  प्रीमियम सेविंग अकाउंट में ग्राहकों को हर महीने एक लाख रुपये तक की रकम बनाए रखनी होगी। वहीं संचय सेविंग्स अकाउंट के लिए एमएबी 2,000 रुपये है। जबकि पेंशन सेविंग अकाउंट के लिए कोई भी न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है।

स्टैन्डर्ड सेविंग्स अकाउंट से जुड़े इन नियमों को जान लें 

कैश डिपॉजिट लिमिट 2 लाख रुपये प्रति महीने हैं। वहीं कैश विड्रोल ट्रांजैक्शन लिमिट अनलिमिटेड है। ग्राहकों को प्रति महीने 20 फ्री चेक लीव की सुविधा भी मिलती रहेगी। इसके अलावा अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में पांच बार फ्री कैश विड्रोल कस्टमर कर सकते हैं। आईएमपीएस/आरटीजीसी/आरटीजीएस/एनईएफटी/डीडी के जरिए हर महीने दो फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। वही इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए यदि कोई व्यक्ति NEFT ट्रांजेक्शन करता है, तो उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सेविंग्स अकाउंट से लिए ब्याज दरें 

25 दिसंबर 2025 को बैंक में सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। वर्तमान में 5 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.70% सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 लाख से अधिक और 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 4.85% और 10 लाख से अधिक और 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5.35% ब्याज बैंक दे रहा है। 50 लाख रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की राशि खाते में होने पर 5.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। वहीं 5 करोड़ रुपये से अधिक और 225 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 6% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें शुल्क और ब्याज दर 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews