हरे निशान पर बंद हुआ Share Market, देखें Sensex और Nifty की बढ़त

हरे निशान पर बंद हुआ Share Market, देखें Sensex और Nifty की बढ़त

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। आज मार्केट बंद होते समय हरे निशान पर था।

आज 23 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 23 August 2022) तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 257.43 अंक की उछाल के साथ 59031.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 86.80 अंक की बढ़त के साथ 17577.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ देखिये राजस्थान की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत, ये टूर है बेस्ट ऑप्शन

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो खुलते ही धड़ाम से गिर पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) 370.31  अंक की गिरावट के साथ 58403.56 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 106.20 अंक की गिरावट के साथ 17384.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – श्री रामायण यात्रा, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रद्द, IRCTC ने बताई बड़ी वजह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews