Share Market : Sensex और Nifty में बड़ा उछाल, ये है बाजार का हाल

Share Market :  Sensex और Nifty में बड़ा उछाल, ये है बाजार का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) के लिए नया कारोबारी सप्ताह खुशियां लेकर आया। बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में बड़ा उछाल देखने को मिला।  आज पहले दिन सोमवार को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो देखते ही देखते शेयरों ने ऊँची छलांग लगा दी। Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ खुले।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज 04 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 04 April 2022) उछाल के साथ ओपन हुआ,  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी तेजी के साथ खुले। Sensex 803.09 अंक की उछाल के साथ 60079.78 अंक के स्तर पर खुला और Nifty 204.30 अंक की तेजी के साथ 17431.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : HDFC और HDFC बैंक विलय की घोषणा, ये असर होगा शेयर धारकों पर

ताजा अपडेट के समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे पर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।  बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 850.69 अंक की तेजी के साथ 60127.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 1.44 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 244.90 अंक की उछाल के साथ 17915.35 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.34 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी में बड़ी उछाल, ये हैं आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews