ATM कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर! बैंकों ने बदले नियम, महंगा हुआ पैसा निकालना, जरूर जान लें नए नियम

ATM कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर! बैंकों ने बदले नियम, महंगा हुआ पैसा निकालना, जरूर जान लें नए नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब ATM से पैसे निकालना महंगा हो गया है। कई बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एटीएम से कैश विड्रोल के नियमों में बदलाव कर दिए है। अब ग्राहकों को निर्धारित ट्रैन्जैक्शन से अधिक पैसा निकालने पर अधिक चार्ज का भुगतान करना होगा। अब आरबीआई ने ग्राहकों को एक्स्ट्रा कैश विड्रॉल करने पर 20 से 22 रुपये तक का चार्ज देने के फैसले पर अपनी मंजूरी दे दी है। 1 महीने में तीन ट्रांजैक्शन फ्री होते हैं। इसके बाद यदि ग्राहक इसके बाद एटीएम से चौथी बार पैसा निकालते हैं तो उन्हें एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है।

यह भी पढ़े … Prasar Bharti Recruitment: पत्रकारिता क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

अलग-अलग बैंकों द्वारा इसके अलग नियम और चार्ज लगाए जाते हैं। आरबीआई ने सर्कुलर जारी करके बैंकों को एक फिक्स्ड चार्ज करने के निर्देश दिए थे। यह नियम एक जनवरी 2022 से लागू हो चुके हैं 1 महीने में 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे इसके बाद यदि यदि ट्रांजैक्शन किया जाता है तो उस पर ₹21 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगाया जाएगा। दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में तीन ट्रांजैक्शन मुक्त होंगे और हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन के लिए ₹21 का चार्ज लिया जाएगा।

पहले यह चार्ज ₹15 था, जिसे बढ़ाकर ₹17 कर दिया गया था। अब इसे 20 रुपये से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है। अब हर एक फाइनेंसियल ट्रैन्जैक्शन पर 15 रुपए की जगह 17 रुपए और नॉन फाइनेंसियल ट्रैन्जैक्शन पर 5 रुपये की जगह 6 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी भी एटीएम से ट्रैन्जैक्शन फ्री नहीं होता है। हालांकि अलग-अलग चार्ज भी अलग लगाते हैं।

यह भी पढ़े… भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में निकली सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

एसबीआई इतना लगाता है चार्ज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिट से ज्यादा एटीएम से पैसे निकालने पर ₹5 से लेकर ₹20 तक का चार्ज लेता है। एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पर ₹5 और अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर ₹8 का चार्ज लगता है। वहीं मुफ्त सीमा से अधिक नगद राशि निकालने पर ₹10 का चार्ज लगाया जाता है। इसके ग्राहकों के खाते से जीएसटी भी काटा जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews