पेट्रोल-डीजल के रेट में आज नहीं हुए बदलाव, MP के इस शहर में सबसे सस्ता बिका ईंधन

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) का नया रेट जारी किया है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आए। इस महीने का ऐसा दसवां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किए गए। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर रही, तो वहीं डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर रही। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 119.41 एक रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर तक देखी गई।

यह भी पढ़े… जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

अगरमालवा, बडवानी, छतरपुर, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, गुना, कटनी, खंडवा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, सीधी में आज पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। तो वहीं रीवा में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा बिका, जिसकी कीमत ₹121.48 प्रति लीटर तक देखी गई। अलीराजपुर, बालाघाट, अनुपुर, बुरहानपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। होशंगाबाद में पेट्रोल सबसे सस्ते रेट पर बिका, जिसकी कीमत 117.86 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। जबलपुर में भी पेट्रोल की कीमत ₹117.96 प्रति लीटर देखी गई। बेतूल, भिंड, भोपाल, दमोह, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, टीकमगढ़, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews