Share Market में आज रहा तेजी का माहौल, यहाँ देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market में आज रहा तेजी का माहौल, यहाँ देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट।  नए कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन मंगलवार आज शेयर मार्केट (Share Market) में उत्साहजनक रहा। शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और बंद भी बढ़त के साथ ही हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान के साथ ओपन हुए और दिनभर बढ़त के साथ रहने के बाद हरे निशान पर ही बंद हुए।

आज 15 नवम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 15 November 2022) तेजी के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 69.16 अंक की तेजी के साथ 61693.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 22.50 अंक की तेजी के साथ 18351.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर कटाक्ष ‘उनके गुजरात जाने से बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत’

दिनभर बढ़त के साथ ट्रेडिंग करने के बाद जब शेयर मार्केट (Share Market Today 15 November 2022) बंद हुआ तो बढ़त के साथ ही हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 248.84 अंक की बढ़त के साथ 61872.99 अंक के स्तर पर कारोबार करता बंद हुआ और निफ्टी (Nifty) 74.20  अंक की तेजी के साथ 18403.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर-मुंबई के बीच एयरबस सेवा शुरू, वर्चुअली जुड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews