GATE के बाद क्या करें? इन 3 शानदार करियर ऑप्शन्स में बनाए अपनी पहचान

अगर आपने GATE क्वालीफाई कर लिया है, तो अब करियर की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है! GATE के बाद कई बेहतरीन करियर ऑप्शन्स आपके लिए खुले हैं, जहां न सिर्फ शानदार सैलरी मिलेगी बल्कि ग्रोथ के भी बेहतरीन मौके मिलेंगे।
GATE

GATE यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग को पास करने के बाद उम्मीदवारों के सामने कई शानदार करियर ऑप्शन खुल जाते हैं। ये सिर्फ़ एक एग्ज़ाम नहीं बल्कि यह ऐसा ज़रिया है जिससे आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। इस एग्ज़ाम को पास करने के बाद सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में बेहतरीन जॉब के अवसर मिलते हैं।

अगर आपने GATE पास कर लिया है या फिर आप गेट पास करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि किन किन क्षेत्रों में आपको करियर के मौक़े मिल सकते हैं। इसी के साथ आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे पाँच बेहतरीन करियर ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जहाँ GATE के बाद आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

GATE पास करने बाद क्या क्या कर सकते हैं ?

फॉरेन में जॉब

GATE इस कोर्स सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मान्य होता है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर और जर्मनी की टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्युनिक जैसी संस्थाएं GATE स्कोर के आधार पर प्रवेश देती है। विदेश में पढ़ाई करने से ग्लोबल लेवल पर करियर के बेहतरीन मौक़े मिलते हैं।

प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप

GATE स्कोर और एमटेक डिग्री के ज़रिये मल्टीनेशनल कंपनियों वैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजोन, TCS, इंफोसिस, विप्रो, एलएंडटी आदि में बढ़िया जॉब मिल सकती है। टेक्नालॉजी में रुचि रखने वाले स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। क्या वे रिसर्च इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, और AI/M L एक्सपर्ट बन सकते हैं। इसके अलावा GATE क्वालीफाई करने से इंजीनियरिंग कॉलेजों में लेक्चरर या फिर प्रोफ़ेसर बनने के मौक़े भी मिलते हैं।

गवर्मेंट सेक्टर में जॉब

GATE क्वालीफाई करने के बाद आप CSIR, DRDO, ISRO, और BARC जैसे प्रतिष्ठित कंपनियों में वैज्ञानिक और तकनीकी पदों पर भी काम कर सकते हैं। यहाँ आपको रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में योगदान देने का मौक़ा मिलेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews