करियर टिप्स: 12वीं बाद करें ये 5 वोकेशनल कोर्स, मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, सैलेरी भी अच्छी, देखें लिस्ट 

कई कोर्स हैं, जो आपकी मदद वर्क फ्रॉम होम के लिए कर सकते हैं। यहाँ ऐसे ही पाठ्यक्रमों के बारे में बताया गया है। आइए जानें आपके रुचि के हिसाब से कौन-सा Course बेस्ट ऑप्शन रहेगा?
career tips

AI Generated

Career Tips: कई लोगों को ऑफिस जाकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। उन्हें वर्क फ्रॉम होम (WFH) की तलाश होती है। घर से काम करने से अनेक फायदे हैं। इससे तनाव कम होता है। आप आराम से अपने घर में बैठकर काम कर सकते हैं। वर्क लाइफ और परिवार को बैलेंस करने में मदद मिलती है। आने जाने का खर्च भी बचता है। हालांकि डब्ल्यूएचएफ थोड़ा चुनौतियों भरा हो सकता है। हर सेक्टर में यह संभव नहीं होता।

कई सेक्टर ऐसे भी हैं, जो वर्क फ्रॉम को बेहतर समझते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ निर्धारित स्किल होने चाहिए। कुछ वोकेशनल कोर्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 12वीं बाद इसमें दाखिला लिया जा सकता है। कुछ तो शॉर्ट टर्म के भी होते हैं। वहीं सैलरी टैलेंट और मेहनत पर निर्भर करती है सैलरी।

डेटा एंट्री कोर्स करें 

डेटा एंट्री कोर्स आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। डाटा मैनेजर के रूप में अपना करियर भी बना सकते हैं। इसके लिए टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, वर्ड, सॉफ्टवेयर हार्डवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी होनी चाहिए। कई ऑनलाइन यह कोर्स ऑफर करते हैं।

सोशल मीडिया मैनेजमेंट

सोशल मीडिया मैनेजमेंट इन दिनों काफी ट्रेडिंग है। आप फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं। विज्ञापन और पेज का प्रबंधन का काम भी कर सकते हैं।

ये कोर्स भी रहेंगे बेहतर विकल्प

  • ट्रांसक्रिप्शन के कोर्स के जरिए भी वर्क फ्रॉम होम मिलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके लिए लिसनिंग स्किल काफी अच्छी होनी चाहिए। टाइपिंग स्पीड भी बेहतर होना जरूरी है।
  • ग्राफिक डिजाइनिंग की आपके लिए बेहतर कोर्स साबित हो सकता है। फोटोशॉप, COREIDRAW जैसे टूल्स में माहिर होकर किसी कंपनी या क्लाइंट के लिए काम कर सकते हैं। विज्ञापन, लॉगो और मीडिया पोस्ट डिजाइन कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो एडिटिंग कोर्स भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यूट्यूब चैनल या किसी कंपनी के लिए आप काम कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews