10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर CBSE ने जारी किया अलर्ट, फर्जी खबरों को खारिज किया, छात्र को दी ये सलाह, देखें खबर

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 6 मई को जारी नहीं होगा। फर्जी नोटिस को लेकर बोर्ड की प्रतिक्रिया सामने आई है। छात्रों को झूठी और भ्रामक खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
cbse board exam result

CBSE Board Exam Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार लाखों स्टूडेंट्स कर रहे हैं। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नहीं की है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर रिजल्ट से संबंधित फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। जिसे लेकर बोर्ड ने अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, सीबीएसई के नाम से 2 मई 2025 को जारी एक नोटिस सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। इसमें यह दावा किया जा रहा है कि कक्षा 10वीं का परिणाम 6 मई सुबह 11 बजे घोषित होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज का फेक सिग्नेचर भी शामिल है। पासिंग क्राइटेरिया और स्कोर चेक करने से संबंधित मेथड की जानकारी भी दी गई है।

इस सूचना को लेकर बोर्ड ने कहा कि, “यह नोटिस फर्जी है। दसवीं/बारहवीं रिजल्ट घोषणा को लेकर कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।” 6 मई को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित नहीं करेगा। इससे संबंधित घोषणा जल्द हो सकती है।

बोर्ड ने छात्रों को दी ये सलाह

सीबीएसई ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को असत्यापित समाचार शेयर करने ने बचने की सलाह डी है। रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक स्त्रोतों पर भरोसा करने को कहा है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ को विजिट कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट 

छात्र अलग-अलग तरीके से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए स्कोर जानने के लिए पहले https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर “Result” के टैब को चुनें। अब कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। रोल नंबर, सकुल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews