CBSE 2023 : छात्रों के महत्वपूर्ण सूचना, पुनर्मूल्यांकन-रीचेकिंग पर बड़ी अपडेट, जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें अन्य जानकारी

CBSE Board 10th-12th Term-1 results

CBSE 2023 : सीबीएसई द्वारा 12 मई को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। वैसे उम्मीदवार जो सीबीएसई स्कूल से संतुष्ट नहीं है, वह पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी।

पुनर्मूल्यांकन, रीचेकिंग के लिए पोर्टल 16 मई से खुलेगा

पुनर्मूल्यांकन, रीचेकिंग के लिए पोर्टल 16 मई से खुलेगा। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जिन लोगों को कंपार्टमेंट में रखा गया, वह सप्लीमेंट्री का कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल करीब सवा लाख छात्र को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। कंपार्टमेंटल परीक्षा के माध्यम से छात्र 12वीं में अपने स्कूल में भी सुधार कर सकेंगे। उनके पास एक विकल्प मौजूद रहेगा।

सीबीएसई द्वारा अंको के सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सत्यापन के परिणाम लॉगिन खाते में प्राप्त होंगे। सत्यापन के लिए आवेदन किया जाएगा। अंकों में किसी प्रकार के परिवर्तन में उम्मीदवारों को इसकी सूचना दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने मूल्यांकन की उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया और उसे प्राप्त किया गया। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तर पुस्तिका को चुनौती देने के लिए पात्रता रखेंगे।

सत्यापन के लिए 16 मई से कर सकेंगे आवेदन

सीबीएसई के उम्मीदवार अंकों के सत्यापन के लिए 16 मई से आवेदन कर सकेंगे। अंको के सत्यापन के लिए आवेदन पर प्रति विषय 500 रुपए का भुगतान करना होगा। मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को 16 मई से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने का शुल्क 700 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका रखा गया है।उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए उम्मीदवार 13 अगस्त से 14 अगस्त के बीच रात्रि 11:59 तक आवेदन कर सकेंगे। उत्तर कुंजी के मूल्यांकन के लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क रखे गए हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सीबीएसई उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट- cbseit.in पर जाना आवश्यक है।
  • होमपेज पर, पुनर्मूल्यांकन लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें
  • उम्मीदवारों को आगे बढ़ने से पहले उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ना चाहिए।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करके पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें।
  • प्रतियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • उम्मीदवारों को तब अनुरोध जमा करने की आवश्यकता होती है।
  • सीबीएसई नियत समय में परिणाम साझा करेगा।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews