CBSE कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट छात्रों को पास होने के लिए मिलेंगे कई मौके, यहाँ जानें नए नियम

सीबीएसई ने टू-एग्जाम व्यवस्था के तहत कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन किया। एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, नए नियम भी लागू किए गए हैं। जिसकी जानकारी पहले से होनी चाहिए। 
cbse board exam 2026

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) के परिणाम घोषित हो चुके हैं। LOC सबमिशन और फीस भुगतान प्रक्रिया जारी है।  टू-एग्जाम सिस्टम में कम्पार्टमेंट एग्जाम से जुड़े नए नियम भी शामिल हैं। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 47 हजार 172 छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल किया गया है। ऐसे स्टूडेंट्स को एग्जाम पास करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तीन मौके देगा।

पहला मौका मई-जून में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा। इस दौरान में अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। नए नियमों के तहत इस परीक्षा में सभी छात्र शामिल हो सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक होगा। दूसरा मौका सेशन 2026-27 में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में मिलेगा। यदि कोई छात्र इसमें में भी फेल होता है, तो उसे तीसरा और आखिरी मौका मई-जून 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में मिलेगा। अब कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

तीनों परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?

यदि कम्पार्टमेंट कैटेगरी के छात्र इन 3 में किसी भी एक परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो उन्हें “Essential Repeat” की कैटेगरी में रखा जाएंगे। सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी। बता दें नई व्यवस्था के तहत जिन छात्रों को एसेंशियल रिपीट की कैटेगरी में रखा जाएगा, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

22 अप्रैल तक LOC फीस जमा करने की अंतिम तारीख

पहली बार के कंपार्टमेंट कैटेगरी के छात्रों के लिए LOC  जमा करना होगा, यह जिम्मेदारी स्कूलों की होगी। लेट फीस के साथ 22 अप्रैल यह काम पूरा किया जा सकता है। तीसरे चांस वाले छात्र ही दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में पास हो चुके हैं, लेकिन फिर भी प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से किसी भी तीन विषयों के प्रदर्शन को सुधारने का मौका मिलेगा। छात्रों को गणित विषय में बदलाव का मौका भी मिलेगा, बेसिक या स्टैंडर्ड में फेरबदल कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस कब शुरू होगा?

सीबीएसई कक्षा दसवीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान साथ छात्र अपने उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी और रि-चेकिंग के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बोर्ड ने फिलहाल मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों को जारी नहीं किया है। दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews