CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम पर बड़ी अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 15 जुलाई से परीक्षा, देखें लिंक और स्टेप्स

सीबीएसई ने पूरक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। 
CBSE Supplementary Exam 2025

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं पूरक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी छात्रों के सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केवल प्राइवेट स्टूडेंट्स ही ऑनलाइन हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रेगुलर छात्रों को प्रवेश पत्र स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड के बिना स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय और दिशानिर्देश जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। कोई भी गलती मिलने पर अपने स्कूल प्रिन्सपल या प्रबंधन से संपर्क करने की सलाह छात्रों को दी जाती है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर या पिछले साल के रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेक पर परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें। फिर “Continue” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा। स्कूल के ऑप्शन में जाएं और “Exam Activities” के लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड के ऑप्शन को चुनें। यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पर दिखेगा। सारी जानकारी चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

सप्पीमेंट्री एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

कब होगी सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा?

कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा एक ही दिन यानि 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वहीं दसवीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक चलेगा। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। छात्रों को एडमिट कार्ड में दी गई गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी जाती है। स्टूडेंट्स लिए मुख्य बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन को बढ़ाने का मौका। इसके अलावा एक या दो विषयों में फेल होने वाले कैंडीडेट्स इसमें बैठ पाएंगे। बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है।

ये रही डेटशीट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews