28 फरवरी को CBSE कक्षा 10वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, आएंगे अच्छे अंक, जरूर फॉलो करें ये 12 टिप्स 

कई छात्रों को हिन्दी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना मुश्किल लगता है। कुछ टिप्स को फॉलो करके इस पेपर में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है। आइए जानें स्टूडेंट्स उत्तर कैसे लिखें?
CBSE Board Exam 2025

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2025) जारी है। 28 फरवरी हिंदी कोर्स ए और हिंदी कोर्स बी का पेपर होने वाला है। सीबीएसई बोर्ड में हिंदी एक वैकल्पिक विषय होता है। यह छात्रों निर्भर करता है कि वह हिंदी पढ़ना चाहते हैं या नहीं। कई छात्र शुक्रवार को हिंदी की परीक्षा देंगे।

ऐसे कई छात्र हैं, जिन्हें हिंदी विषय बहुत कठिन लगता है। उन्हें उत्तर लिखने की सही स्ट्रेटजी की जानकारी नहीं होती। इस विषय में छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना होता है। बेहतर राइटिंग स्किल की जरूरत पड़ती है। पत्र लेखन, नोटिस लेखन, विज्ञापन लेखन, लघु कथा लेखन और पैराग्राफ का प्रारूप पता होना चाहिए। व्याकरण के नियम भी याद होने चाहिए। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो छात्र की हिंदी पेपर में अच्छे उत्तर लिखने में कर सकते हैं।

अनदेखे अंशों पर ध्यान दें (CBSE 10th Hindi Paper)

अनदेखें अंशों को सही से पढ़ें। दिए गए पैराग्राफ के आधार पर उत्तर लिखें। पैसेज के संदर्भ को जरूर समझें। कोशिश करें कि आप कम समय में यह सेक्शन पूरा कर लें। सही उत्तर लिखने पर पूरे अंक मिल सकते हैं।

इन टिप्स को भी करें फॉलो

  • व्याकरण के लिए नियमों और परिभाषाओं को समझना और याद रखना बहुत जरूरी होता है। बोर्ड परीक्षा में परिभाषा को पाठ्य पुस्तक और कक्षा चर्चाओं के हिसाब से ही लिखें।
  • पेपर लिखते समय तनाव मुक्त रहें। आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखें। सकारात्मक विचार रखें।
  • लंबे और ट्रिकी प्रश्नों को छोटे-छोटे भागों में बांटे। इससे आपको उत्तर लिखने में आसानी होगी।
  • पेपर लिखते समय टाइम मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले आसान प्रश्नों को सॉल्व करें। उसके बाद वैसे प्रश्नों का उत्तर लिखे जो आपको कठिन लगता है।
  • ध्यान रहे कि उत्तर हमेशा संक्षिप्त और सटीक रहे । मेशा पूछे गए प्रश्नों के हिसाब से ही उत्तर लिखें। अधिक विवरण देने से बचना चाहिए।
  • उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले उत्तरों को रिव्यू जरूर करें। ताकि कोई गलती गलती ना हो । व्याकरण की गलतियों को चेक जरूर करें। वर्तनी को नजरअंदाज न करें।
  • आंसर शीट हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। कोशिश करें कि आप प्रश्नों को पॉइंट वाइज लिखें। महत्वपूर्ण कीवर्ड को हाईलाइट कर सकते हैं।
  • पत्र लेखन, पैराग्राफ लेखन, नोटिस विज्ञापन, लघु कथा लेखन, विज्ञापन लेखन और नोटिस लेखन के प्रारूप को अच्छे से याद रखें और उसी के हिसाब से प्रश्नों को लिखें।
  • उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का विशेष ख्याल विशेष ख्याल रखें।
  • उत्तर को प्रभावशाली बनाने के लिए नए शब्दों और मुहावरों का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • हिन्दी में कविताओं का विशेष महत्व होता है। इस प्रत्येक कविता के गहरे अर्थ और संदेश को समझना जरूरी होता है। लेखक का नाम सही लिखें। कविता के मुख्य पंक्तियों को याद रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews