CBSE CTET 2024: 7 जुलाई को सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा, गाइडलाइंस जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, जानें डिटेल

सीबीएसई सीटीईटी से जुड़े दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
cbse ctet 2024

CBSE CTET 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई सीटीईटी) परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। 7 जुलाई को देशभर के 136 शहरों में परीक्षा का आयोजन होने वाला है। सीबीएसई ने एग्जाम से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए CBSE CTET 2024 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

दो शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

रविवार को दो शिफ्टों में सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन होगा। पेपर 1 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।

परीक्षा से जुड़े जरूरी गाइडलाइंस 

  • उम्मीदवारों को सही समय परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी जाती है। पेपर 1 के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर 2 के लिए दोपहर 12 बजे पहुँचने की सलाह दी जाती है।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी लेकर जरूर जाएं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देश पढ़ने की सलाह दी जाती है।
  • परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले कैंडीडेट्स को सील टेस्ट बुकलेट और आन्सर-शीट दिया जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान OMR शीट भरने के लिए ब्लैक/ब्लू बॉलपेन का इस्तेमाल करें।
  • निरीक्षक की अनुमति के बिना टेस्ट बुकलेट को न खोलें।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध 

परीक्षा केंद्र में कोई पाठ्य समाग्री न लें जाएं। पेपर, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, इरेजर, कैलकुलेटर, कार्डबोर्ड, स्कैनर, इलेक्ट्रिक पे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, पेजर) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी प्रकार की घड़ी, गहने और वॉलेट भी नहीं ले जा सकते। अभ्यर्थी के पास ये चीजें मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाय, कॉफी, स्नैक्स, धूम्रपान, च्यूइंग गम इत्यादि पर भी प्रतिबंध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews