CBSE Exam 2024: 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा 5 जुलाई से, सीबीएसई ने जारी किया दिशा-निर्देश, यहाँ जानें डिटेल 

प्रैक्टिकल सप्लीमेंट्री परीक्षा दो कैटेगरी में होगी। सीबीएसई ने परीक्षा की तारीख भी घोषित घोषित कर दी है।
cbse news

CBSE Supplementary Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। सर्कुलर के मुताबिक दो कैटेगरी में सप्लीमेंट्री  प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी के छात्रों के लिए व्यवहारिक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। एग्जाम का आयोजन 5 जुलाई से लेकर 15 जुलाई 2024 तक होगा। वहीं थ्योरी के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी, इस संबंध में टाइम-टेबल भी जारी हो चुका है।

प्रैक्टिकल परीक्षा की दो कैटेगरी,

प्रैक्टिकल सप्लीमेंट्री परीक्षा दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी उन छात्रों की होगी जो  किसी भी एक विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा में एक विषय के प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित या फेल हुए हो। वहीं दूसरी कैटेगरी उन स्टूडेंट्स की होगी, जिन्हें किसी एक विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कंपार्टमेंट  लगा है।

कहाँ होगा परीक्षा का आयोजन

रेगुलर कैंडीडेट्स के लिए एग्जाम उनके स्कूल में ही आयोजित होंगे। वहीं प्राइवेट कैंडीडेट्स के लिए थ्योरी परीक्षा के लिए निर्धारित किए केंद्रों पर पर प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।  परीक्षा के दौरान रीजनल ऑफिस  द्वारा बाहरी एग्जामिनर  को कक्षा बारहवीं के लिए अप्वॉइंट किया जाएगा।

12वीं और 10वीं प्रैक्टिकल सप्लीमेंट्री परीक्षा के नियम

कक्षा 12वीं के जो भी उम्मीदवार प्रैक्टिकल में पर्याप्त अंक नहीं ला पाए लेकिन थ्योरी में पास उन्हें थ्योरी परीक्षा में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी। वहीं 10वीं छात्र यदि किसी इंटरनल असेसमेंट में अनुपस्थित रहे हो या फिर कंपार्टमेंट कैटेगरी में उन्हें शामिल किया है गया, सप्लीमेंट्री परीक्षा के दौरान थ्योरी के अंकों के आधार पर प्रो-रेटा मार्क्स इंटरनल असेसमेंट में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रकार के इंटरनल असेसमेंट के आयोजन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छात्रों और स्कूलों को सीबीएसई ने दी ये सलाह 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews