CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पर बड़ी अपडेट, LOC सबमिशन की डेडलाइन आगे बढ़ी, अहम नोटिस जारी

सीबीएसई ने पूरक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। नोटिस भी जारी किया गया है। कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 28 जुलाई को होने वाला है। 
CBSE Supplementary Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) जमा करने के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई है। अब स्कूल 9 जुलाई तक एलओसी जमा कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 थी।

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की सलाह दी गई है। प्राइवेट छात्रों के लिए भी एलओसी सबमिशन/रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 9 जुलाई 2026 होगी। बता दें कि LOC जमा करने की प्रक्रिया बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान स्कूल जिन छात्रों की जानकारी जमा करेंगे, केवल उन्हें ही पूरक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। इसी के आधार पर एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

कितनी है फीस?

भारत में स्थित स्कूलों के लिए फीस 320 रूपये प्रति विषय है। वहीं नेपाल के स्कूलों के लिए शुल्क 1100 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया गया है। जबकि भारत के बाहर स्थित स्कूलों के लिए शुल्क 2200 रुपये प्रति विषय है।

28 जुलाई को होगी पूरक परीक्षा

सीबीएसई कुल 90 विषयों के लिए कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को करने वाला है। इसमें हिंदी इलेक्टिव, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी इत्यादि शामिल हैं। जिन छात्रों को 2026 मुख्य परीक्षा में पहली बार कंपार्टमेंट पर कैटेगरी में रखा गया है, उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। ऐसे छात्र जो किसी एक विषय में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं वे भी परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें 2025 में पहली बार कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया था, उनके लिए यह तीसरा और आखरी मौका है। इसके बाद उन्हें प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।

स्कूलों और छात्रों को सीबीएसई की सलाह 

बोर्ड में स्पष्ट किया है कि जिनके नाम ऑनलाइन एलओसी सबमिशन प्रक्रिया के दौरान जमा किए जाएंगे, केवल उन्हें ही पूरक परीक्षा में इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। स्कूल एफिलेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल सिस्टम में लॉग इन करने के लिए कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में शामिल छात्रों को संपर्क करने और इसकी जानकारी देने की सलाह दी है। वहीं छात्र को अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करने को कहा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews