CBSE गेम्स 2026 का ऐलान, स्कूलों को गाइडलाइंस जारी, छात्रों के लिए 15 अप्रैल से आवेदन शुरू 

सीबीएसई कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का आयोजन करने वाला है। इससे संबंधित नियम भी जारी किए गए है। जरूरी तारीख भी घोषित कर दी गई है। विद्यार्थियों के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।  
cbse notice

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए CBSE गेम्स 2026-27 का ऐलान कर दिया है। इससे संबंधित एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। स्कूलों और छात्रों के लिए नियम घोषित किए गए हैं। खेल का आयोजन सीबीएसई द्वारा संबद्ध स्कूलों में हर साल अलग-अलग एज ग्रुप के छात्र और छात्राओं के लिए किया जाता है।

सभी स्कूलों को खेल कार्यक्रम के आयोजन के प्रस्ताव के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है। स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन क्लस्टर या जोनल और नेशनल लेवल पर किया जाएगा। प्रतिभागियों की उम्र 31 दिसंबर 2026 तक 11 साल, 14 साल, 17 साल और 19 साल तक होनी चाहिए।

प्रतिभागी छात्रों को मिलेगी सर्टिफिकेट 

सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा वहीं विजेताओं को मेरिट सर्टिफिकेट के साथ मेडल मिलेगा। सीबीएसई नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खेलो इंडिया गेम्स और नेशनल स्कूल गेम्स ऑफ सीसीएएफ में भाग लेने का मौका भी दिया जाएगा। किसी प्रकार की समस्या के लिए स्कूल डॉ मंजीत सिंह (एडिशनल डायरेक्टर स्पोर्ट्स सीबीएसई) को ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

स्कूलों द्वारा ऑनलाइन प्रपोजल के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं छात्रों के रजिस्ट्रेशन और पार्टिसिपेट करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से लेकर 15 मई 2026 तक जारी रहेगी।  7 दिन देरी होने पर 500 रुपये और 8 से 14 दिन देरी से आवेदन करने पर 1000 रुपये प्रति छात्र शुल्क का भुगतान करना होगा।

कब होगी प्रतियोगिता?

क्लस्टर या ज़ोनल लेवल स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन 8 जून से लेकर 31 जुलाई 2026 के बीच होगा। वहीं नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 सितंबर से लेकर 20 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। स्कूलों को प्रतियोगिता खत्म होने के 24 घंटे के भीतर परिणाम अपलोड करने होंगे।

इन नियमों को जान लें 

  • 9वीं में पंजीकृत छात्रों के लिए नियम अलग होंगे। रजिस्ट्रेशन के दौरान ही 10,000 रुपये एनुअल स्पोर्ट्स फीस के सीबीएसई लेता है। इसलिए स्कूलों को स्कूलों को अलग से फीस बहुत भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
  • आयोजक स्कूलों को प्रतिभागियों के लिए एकोमोडेशन और खाने-पीने की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रुपये प्रतिदिन फीस का भुगतान करना पड़ सकता है।
  • सीबीएसई सभी प्रतिभागी स्कूलों को अलग-अलग प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट भी ऑफर करता है।
  • स्कूलों को बेस्ट प्लेयर्स को सेलेक्ट करने के लिए सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन करना होगा। ताकि उन्हें सीबीएस गेम्स के दौरान रिप्रेजेंट किया जा सके। यह प्रक्रिया आवेदन से पहले की जाएगी। कोई भी स्कूल छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए मना नहीं कर सकते। इसके अलावा सिलेक्शन ट्रायल केऔर फोटो को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। सीबीएसई इसके लिए निरीक्षण भी कर सकता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews