फेक यूनिवर्सिटी को लेकर CBSE का सख्त कदम, स्कूलों को निर्देश जारी, छात्र जरूर जान लें

छात्रों के हित में सीबीएसई ने बड़ा कदम उठाया है। उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन को लेकर नोटिस जारी किया है। स्कूलों को कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। 
CBSE nasha mukt yuva talkathon

देशभर के कई कॉलेजों में एडमिशन का प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसे देखते हुए केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया है। यूजीसी के सचिव द्वारा सीबीएसई को एक पत्र भेजा गया था। जिसमें स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा संस्थानों को वेरीफाई करने के लिए एडवाइजरी देने के बारे में बताया गया था। ताकि विद्यार्थी फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से बच सकें।

नोटिस में बोर्ड ने कहा कि,  शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस चल रहा है। इसलिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को अलर्ट करना और उनके हितों की रक्षा करने के लिए शुरुआती स्टेज में जागरूकता पैदा करना जरूरी है। जिसे देखते हुए सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है।”

स्कूलों के लिए निर्देश जारी

सीबीएसई द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक स्कूल 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों और उनके अभिभावकों को फेक यूनिवर्सिटी से जुड़े खतरों के बारे में बताएंगे और उनकी काउंसलिंग करेंगे। इसके अलावा छात्रों को उच्च शिक्षा संस्थान का स्टेटस यूजीसी के आधिकारिक वेबसाइट https://www.ugc.gov.in/ पर जाकर चेक करने की सलाह दी गई है। इसकी जानकारी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर साफ़-साफ़ दिखाना जरूरी होगा। स्कूल वेबसाइट, सर्कुलर और पैरेंट-टीचर मीटिंग के दौरान भी इसकी जानकारी साझा करेंगे। स्टूडेंट्स को सिर्फ यूजीसी से मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों में ही एडमिशन के लिए बढ़ावा देने की जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।

बता दें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग हर साल पब्लिक नोटिस जारी करता है। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नकली यूनिवर्सिटी और बिना मान्यता वाले इंस्टीट्यूशन की लिस्ट नियमित तौर पर अपडेट करते रहता है। जिसका मकसद छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करना है।  ऐसे फर्जी संस्थानों में एडमिशन लेने से छात्रों का करियर खतरे में पड़ सकता है।

ऐसे चेक करें फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट 

  1. सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ugc.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “HEIs” के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब फेक यूनिवर्सिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर फर्जी संस्थानों की लिस्ट दिखेगी। इसे चेक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews