“हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, स्कूलों को दिए ये निर्देश, देखें खबर 

सीबीएसई ने 4 अगस्त को "हर घर तिरंगा अभियान" को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसमें महत्वपूर्ण दिशानिर्देश शामिल है। यह कैंपेन 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। 
cbse notice

हर घर तिरंगा अभियान 9 से लेकर 17 अगस्त तक लगेगा। जिसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में सभी संबंध में स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है  इसमें महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश शामिल किए गए हैं, जिसका पालन सभी स्कूलों को करना होगा। इस बार अभियान का आयोजन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में तृतीय चरण के समारोह के साथ होगा।

सीबीएसई ने स्कूलों को कुछ गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा है। स्कूल विद्यार्थी और उनके परिवारों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है।

इन गतिविधियों का आयोजन करने की सलाह दी

विद्यार्थी, शिक्षकों और अभिभावकों को आधिकारिक हर घर तिरंगा पोर्टल पर सफेद विद तिरंगा अपलोड करने के लिए प्रेरित करने की सलाह भी दी है। राष्ट्रीय ध्वज और भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्व को दर्शाते हुए मॉर्निंग असेंबली का आयोजन करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज बनाने के समारोह राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन, देशभक्ति गीत समूह गायन प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ ग्रहण जैसे गतिविधियों का आयोजन करने का निर्देश भी दिया गया है।

स्कूलों के मांगा रिपोर्ट 

बोर्ड ने स्कूलों को कहा कि, “विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षण संस्थाओं का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रगीत सीखने और उसे परिचित होने के लिए प्रोत्साहित करें।” जितना संभव हो सके हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी करने को कहा है। गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट तस्वीरों के साथ सीबीएसई ने स्कूलों से मांगी है। जिसके लिए नोटिफिकेशन में एक लिंक भी साझा किया गया है। बोर्ड ने कहा कि, “विद्यालय की सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्य, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews