CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, हांगकांग यूनिवर्सिटी दे रही फुल-राइड स्कॉलरशिप, नोटिस जारी, जानें डिटेल 

हाँगकाँग यूनिवर्सिटी सीबीएसई के टॉप टैलेंट को फुल-राइड स्कॉलरशिप ऑफर कर रही है। विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। छात्रों के लिए अनेक कोर्स भी उपलब्ध हैं। बोर्ड ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। 
cbse students hongkong university scholarship

AI Generated

हांगकांग यूनिवर्सिटी सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है। बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को फुल राइड स्कॉलरशिप ऑफर कर रही है। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों के प्रमुख को नोटिस जारी किया है। लाभार्थियों को विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने का मौका मिलेगा। आवास और ट्यूशन फीस जैसे खर्चें यूनिवर्सिटी उठाएगी।

बोर्ड ने नोटिस में कहा कि, “नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के साथ ही सीबीएसई ने योग्यता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन पर अधिक जोर दिया है। एफिलेटेड विद्यालयों द्वारा दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एसटीआईएम के साथ अन्य विषयों में हमारे छात्रों के प्रदर्शन के कारण विदेशों में उच्च शिक्षा संस्थान छात्रों को कई छूट और सहायता प्रदान कर रहे हैं। इन छूट और सहायता के बारे में विद्यालयों को सूचित किया जा रहा है। ताकि वे इस जानकारी को छात्रों तक पहुंच सके और उन्हें लाभान्वित कर सके।”

कॉलेज के बारे में

हांगकांग विश्वविद्यालय दुनिया भर में प्रसिद्ध है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में इसे पूरी दुनिया में 17वां स्थान मिला है। यूनिबरसीटी छात्रों को 49 देशों में 420 से अधिक ग्लोबल एक्सचेंज पार्टनर्स तक पहुँच प्रदान करेगा। इसके अलावा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश, यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलेज लंदन, पीकिंग यूनिवर्सिटी और साइंस पू के साथ डुअल डिग्री और सहयोगी प्रोग्राम भी ऑफर कर रहा है।

छात्रों के लिए कई कोर्स उपलब्ध

विश्वविद्यालय छात्रों को कई कोर्स स्कॉलरशिप के साथ ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में मानविकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी में बीए, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बीईएनजी, बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स), मार्केटिंग एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी में बीएससी, क्वान्टिटेटिव फाइनेंस में बीएससी। ग्लोबल क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ में बीए, बीबीए बीईएनजी-ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड बिजनेस प्रोग्राम, बीएसओसीएससी (कंप्यूटेशनल सोशल साइंस में प्रमुख), वित्तीय प्रौद्योगिकी में बीएएससी (फिनटेक) और अन्य शामिल हैं। एडमिशन या यूनिवर्सिटी से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लोए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews