विकसित भारत चैलेंज Quiz को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, 9वीं-12वीं के छात्र लें पाएंगे भाग, देखें खबर

सीबीएसई ने विकसित भारत चैलेंज क्विज को लेकर नोटिस जारी किया है। स्कूलों को निर्देश दिया है।
CBSE nasha mukt yuva talkathon

CBSE Quiz: सीबीएसई छात्रों के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विकसित भारत चैलेंज क्विज को लेकर सभी संबद्ध स्कूलों के प्रमुख को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें छात्रों को इसमें अधिकतम भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध भी किया।

इस क्विज का आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार विकसित भारत युवा नेता संवाद के तहत किया जा रहा है। यह “नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025” का ही एक हिस्सा है। बोर्ड ने क्विज के रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूलों को आमंत्रित किया है।

सीबीएसई ने क्या कहा? (Central Board Of Secondary Education)

सीबीएसई ने कहा, “विकसित भारत युवा नेता संसद “राष्ट्रीय युवा महोत्सव: की एक पूर्वकल्पना है। भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप इसमें महोत्सव का नाम विकसित भारत युवा नेता संवाद रखा गया है। यह मंच युवा भारतीय को अपने विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। ताकि वे भारत के दृष्टिकोण को सरकार देने में एक अहम योगदान निभा सकें।”

कौन ले सकता है भाग? (Viksit Bharat Challenge Quiz)

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इस क्विज में कक्षा 9वीं से 12वीं से लेकर छात्र भाग ले सकते हैं। क्विज के विजताओं को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर दिया जाएगा। इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी http://www.mybharat.gov.in/ पर उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews