Cheapest Country To Study : क्या आप भी हायर स्टडीज के लिए जाना चाहते हैं विदेश? यहां देखें सबसे सस्ते और शानदार देशों की लिस्ट, पढ़ें खबर

Cheapest Country To Study : अक्सर जब बाहर देश में शिक्षा की बात आती है तो ज्यादातर स्टूडेंट्स यूएस और यूके जैसे महंगे विकल्पों को चुनते हैं क्योंकि उन्हें अन्य विकल्पों के बारे में पता नहीं होता है ऐसे में आज इस खबर में हम आपको इसके बारे पूरी जानकारी देने वाले हैं।
Cheapest Country To Study : क्या आप भी हायर स्टडीज के लिए जाना चाहते हैं विदेश? यहां देखें सबसे सस्ते और शानदार देशों की लिस्ट, पढ़ें खबर

Cheapest Country To Study : यदि आप हायर स्टडीज के लिए विदेश जाना चाहते हैं और बजट आपकी चिंता है, तो यहां कुछ ऐसे देश हैं जहां आप सस्ती लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल अक्सर जब बाहर देश में शिक्षा की बात आती है तो ज्यादातर स्टूडेंट्स यूएस और यूके जैसे महंगे विकल्पों को चुनते हैं क्योंकि उन्हें अन्य विकल्पों के बारे में पता नहीं होता है ऐसे में आज इस खबर में हम आपको इसके बारे पूरी जानकारी देने वाले हैं।

भारतीय छात्रों के लिए किफायती देश:

दरअसल विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना अत्यधिक महंगा हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जो भारतीय छात्रों के लिए अधिक किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से कई देशों में ट्यूशन फीस कम होती है और छात्र जीवन के खर्च भी अपेक्षाकृत कम उठाना पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में और अधिक।

जर्मनी:

जर्मनी उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों के बीच एक लोकप्रिय जगह है। यहां की पब्लिक यूनिवर्सिटीज इंटरनेशनल स्टूडेंट्स से ट्यूशन फीस नहीं लेतीं, जो इसे बेहद किफायती बनाता है।

बैचलर्स कोर्स: 18 से 25 लाख रुपये सालाना
मास्टर्स कोर्स: 30 से 38 लाख रुपये सालाना
रहने का खर्च: 60 से 70 हजार रुपये महीने

इसके अलावा, आपको एप्लीकेशन फीस और प्रोसेसिंग चार्ज भी देना होगा। जर्मनी की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस होती है, लेकिन पब्लिक यूनिवर्सिटीज की तुलना में यह भी काफी कम होती है।

फ्रांस:

फ्रांस यूरोप के प्रमुख अध्ययन स्थलों में से एक है और हर साल कई भारतीय छात्र यहां पढ़ाई के लिए आते हैं।

बैचलर्स कोर्स: 3 से 9 लाख रुपये सालाना
मास्टर्स कोर्स: 10 से 15 लाख रुपये सालाना
रहने का खर्च: पेरिस में 1 से 1.5 लाख रुपये महीना, अन्य जगहों पर 80 हजार रुपये महीना

फ्रांस की यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस यूनिवर्सिटी, कोर्स और स्तर के अनुसार अलग-अलग होती है।

डेनमार्क:

डेनमार्क का माहौल बेहद अच्छा है और यह एक साफ-सुथरा, शांतिपूर्ण देश है।

बैचलर्स कोर्स: 6 से 15 लाख रुपये सालाना
मास्टर्स कोर्स: 10 से 22 लाख रुपये सालाना
रहने का खर्च: 80 हजार से 1 लाख रुपये महीना

डेनमार्क की यूनिवर्सिटीज उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करती हैं और यह देश रहने के लिए भी बहुत सुरक्षित है।

मलेशिया:

मलेशिया का खर्च अन्य देशों की तुलना में काफी कम है और यह भारतीय छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

बैचलर्स कोर्स: 1.5 से 5 लाख रुपये सालाना
मास्टर्स कोर्स: 5 से 10 लाख रुपये सालाना
रहने का खर्च: 40 हजार से 70 हजार रुपये महीना

यहां की यूनिवर्सिटीज विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करती हैं और भारत से भी करीब हैं, जिससे यात्रा खर्च भी कम होता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews